Friday, September 6, 2022

एशियाड में भारत के 50 पदक, पुरुषों की 800 मीटर रेस में मनजीत ने स्वर्ण और जॉनसन ने रजत दिलाया  

खेल डेस्क.  18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मनजीत सिंह ने भारत को 9वां स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने1:46:15 मिनट में 800 मीटर की रेस पूरी की। इस स्पर्धा का रजत पदक भी भारत के खाते में आया। भारत के जिनसन जॉनसन ने 1:46:35 मिनट का समय निकालकर यह उपलब्धि अपने नाम की। कतर के अबु बाकर अब्दुल्ला 1:46:38 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कांस्य पदक मिला। मनजीत आखिरी 200 मीटर में 5वें स्थान पर चल रहे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई और जॉनसन तथा अबु को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 28 साल के मंजीत का यह एशियाड में पहला स्वर्ण पदक है। केरल के जॉनसन ने भी अपना पहला एशियाई खेल पदक जीता। जॉनसन इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में 5वें स्थान पर रहे थे।

67 साल बाद एकसाथ स्वर्ण और रजत जीता ः भारत ने 32 साल बाद एशियाड में पुरुषों की 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। 1982 में चार्ल्स बोरोमियो ने स्वर्ण जीता था। इस स्पर्धा में यदि स्वर्ण और रजत दोनों एकसाथ जीतने की बात की जाए तो भारत को 67 साल बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है। इससे पहले 1951 में रंजीत सिंह ने स्वर्ण और कुलवंत सिंह ने रजत पदक जीता था। मनजीत के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।

Related Post

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या रिज़र्व बैंक (RBI) फिर से नोट-बंदी (Demonetization) या नोट-कमी करेगी ?

क्या रिज़र्व बैंक (RBI) फिर से नोट-बंदी (Demonetization) या नोट-कमी करेगी ? (इस विषय का विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Click ...

SiteLock