Friday, December 1, 2017

सुमेरपुर की सफलता का दूसरा रहस्य – केन्द्रीय भोगोलिक स्थिति.  

राजस्थान के पाली जिले का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण शहर ‘सुमेरपुर’ लम्बे समय से एक सफल वाणिज्यिक शहर रहा है  व आज भी राजस्थान का ही नहीं बल्कि भारत का आर्थिक रूप से बेरोजगारी से मुक्त, सफलतम  व अनुकरणीय शहर है. जिसके लिए सुमेरपुर की सफलता का दूसरा रहस्य  है, इसकी  केन्द्रीय भोगोलिक स्थिति.

सही में, सुमेरपुर दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान का शहर होने के साथ-साथ गुजरात से काफी करीब है, अत: सुमेरपुर का जुडाव जयपुर-जोधपुर से भी ज्यादा गुजरात के शहरों से है. यहाँ से अहमदाबाद मात्र 300 किलोमीटर है जबकि जयपुर 380 किलोमीटर. सुमेरपुर राजस्थान के 8 जिला मुख्यालयों का सड़क संपर्क द्वारा केंद्र बिंदु है तथा सुमेरपुर निम्न शहरो का व्यापारिक केंद्र है –

क्र. संख्या शहर – जिला मुख्यालय सुमेरपुर से दूरी
1. सिरोही (जिला मुख्यालय) 040 कि.मी.
2. आबू रोड (सिरोही) 109 कि.मी.
3. जालोर  (उप-जिला मुख्यालय) 184 कि.मी.
4. जालोर  (जिला मुख्यालय) 070 कि.मी.
5. बाड़मेर  (जिला मुख्यालय) 218 कि.मी.
6. जोधपुर  (जिला मुख्यालय) 150 कि.मी.
6. पाली  (जिला मुख्यालय) 075 कि.मी.
7. ब्यावर (उप-जिला मुख्यालय) 190 कि.मी.
8. अजमेर (जिला मुख्यालय) 245 कि.मी.
9. राजसमन्द (जिला मुख्यालय) 120 कि.मी.
10. उदयपुर  (जिला मुख्यालय) 150 कि.मी.

 

यही नहीं, सुमेरपुर पांच जिला मुख्यालय सिरोही, पाली, जोधपुर, अजमेर –ब्यावर तथा उदयपुर तो सुमेरपुर से अब फोर-लाइन रोड से जुड़ा हुआ है. तथा बाकी सभी जिला मुख्यालय से स्टेट-हाईवे या टोल रोड से से जुड़ा हुआ है. इन्ही स्थितियों में, सुमेरपुर की केन्द्रीय स्थिति व सड़को के जाल से जुडाव, सुमेरपुर की सफलता का दूसरा रहस्य  है.

Sumerpur Road Map showing central location

 

 

Related Post

Add a Comment

Click here to cancel reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश में एक नई सोच वाली राजनीतिक पार्टी “नया भारत पार्टी” का उद्भव.

देश में एक नई सोच वाली राजनीतिक पार्टी “नया भारत पार्टी” का उद्भव.

देश में एक नई सोच वाली राजनीतिक पार्टी “नया भारत पार्टी (Naya Bharat Party)”  का उद्भव.   अभी हाल ही भारत निर्वाचन आयोग (Election ...

SiteLock